आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल के नाइन मसाला रेस्टोरेंट में संपन्न

 

भोपाल मध्यप्रदेश:- आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल के नाइन मसाला रेस्टोरेंट में राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

             प्रदेश अध्यक्ष के.सी पवार ने बैठक में दो सूत्रीय माँग रखी- (1) कार्यरत अतिथि शिक्षकों को अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर पद रिक्त न मानते हुये स्थायित्व प्रदान किया जाये। (2) जो अतिथि शिक्षक स्थानांतरण/उच्चपद प्रभार/नई नियुक्ति/अतिशेष/अन्य किसी कारण से बाहर हुये है उन अतिथि शिक्षकों की अलग से विद्यालय चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराकर पुनः सेवा में लिया जाये।

                 उक्त माँगो का राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी ने समर्थन किया।

           आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेशमहासचिव सन्तोष कहार ने बताया कि कल 04 अगस्त 2025 को श्री जगदीश यादव जी के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा मंत्री जी एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश खंडेलवाल ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की उक्त दोनों लंबित माँगे शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया जा रहा है।

      राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव जी ने उपस्थित अतिथि शिक्षकों को संबोधित करते हुए अस्वस्थ्य किया कि मैं स्कूल शिक्षा मंत्री जी से चर्चा कर आपकी उपरोक्त दोनों माँगो को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु पूरा प्रयास करूँगा,ताकि आप लोगों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

        बैठक को सम्बोधित करने वाले प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बी.एम.सर, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर,कार्यालय प्रभारी पुष्कर सिंगरौली तथा जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, रवि पाटिल,राम अवतार कुशवाहा, के.के.सैनी,आशीष शर्मा, भीका गणावा,कांतिमोहन बरार,प्रमोद जागरे,अभिषेक शर्मा, दिनेश राहंगडाले, रविशंकर दहायत, जगदीश दांगी, रामकृष्ण कुशवाहा, जगदीश जमुनिया,सुमित पाठक,शैलेन्द्र सक्सेना, उमर फारूक,राजेन्द्र राजपूत, वशिष्ठ यादव,शोभाराम वर्मा,यमन जाधव, शौरभ लोकरे, तौलसिंह डामर एवं महिला प्रकोष्ठ से सरोज पटेल,मंजू पाठक,करुणा साहू,कृष्णा यदुवंशी,दीपिका साहू,मीनाक्षी जोशी,जयश्री पाल,सुनीता तरेर,रामदेवी लोधी आदि ने संबोधित किया। साथ ही सैकड़ों की संख्या में प्रदेश के अन्य पदाधिकारी अतिथि शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित रहे।