उपभोक्ता संरक्षण परिषद् मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने मुकेश बंसल*
*उपभोक्ता संरक्षण परिषद मध्य प्रदेश इकाई*
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
*उपभोक्ता संरक्षण परिषद् मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने मुकेश बंसल*
भोपाल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव वंशकार द्वारा राजधानी भोपाल के *मुकेश बंसल को उपभोक्ता संरक्षण परिषद् मध्य प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।*
उपभोक्ता आन्दोलन को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता लाने, कम्पनीयों/प्रतिष्ठानों में व्याप्त काला बाजारी, भ्रष्टाचारी व अनियमित्ताओं को उजगर करने तथा सरकार के साथ समन्वय कर, उन्हें समाप्त करने, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रभावी क्रियानवयन करने उपभोक्ताओं का हित संवर्धन करने व राष्ट्र का गौरव बड़ाने के लिये, गठित प्रा. उपभेक्ता संरक्षण परिषद् (भारत सरकार से मान्यता प्राप्त) में परिषद के संविधान की धारा 12 एवं धारा 14 (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए श्री मुकेश बंसल भोपाल को उपभोक्ता संरक्षण परिषद् मध्यप्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उपभोक्ता संरक्षण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव वंशकार ने श्री बंसल की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता को देखते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र जारी कर उपभोक्ता संरक्षण परिषद मध्य प्रदेश की कमान सौंपी है। वहीं श्री वंशकार ने श्री बंसल से अपेक्षा करते हुए कहा है कि वे संविधान अनुरूप उपभोक्ता न्याय से वंचित समाज की सेवा सम्पूर्ण निष्ठा, समर्पण से करेंगे। साथ ही संचालित कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी से समय समय पर राष्ट्रीय कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे।
परिषद के सभी पदाधिकारी द्वारा श्री बंसल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
