मध्यप्रदेश में 13 प्रतिशत होल्ड एवं 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने के लिए मध्यप्रदेश के ओबीसी के समाजिक संगठनों के तत्वावधान में आज भोपाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया घेराव में भारी बारिश के बावजूद भारी संख्या में ओबीसी समाज के लोग अपने हक अधिकार के लिए लड़े घेराव में मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष से लेकर पूर्व मंत्री विधायक भी उपस्थित रहे!
घेराव में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट तुलसीराम पटेल भी उपस्थित रहे और उन्होंने कहा है कि 
यह लड़ाई ओबीसी समाज के बच्चे जिन्होंने क्वालिफाइड किया है ऐसे अभ्यर्थी कि नियुक्ति शासन ने रूक लगा कर रखा है,यह 
मध्यप्रदेश की सरकार की गलत नीतियों से ओबीसी समाज के बच्चे अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रहे है। 
श्री पटेल ने कहा है कि आज से मध्यप्रदेश का मानसून सत्र भी चालू हो गया है जिसमें सरकार सही दिशा में काम करके 13% की सीमा हटाकर 27% आरक्षण को पूरी तरह लागू करना 
 सुनिश्चित करें, नहीं तो बहुत ही जल्द मध्यप्रदेश इससे चार गुना ताकत के साथ मध्य प्रदेश के ओबीसी एससी एसटी समाज के एकत्रित होकर भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी सरकार की होगी !  
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी ललित कुमार जी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी एडवोकेट तुलसीराम पटेल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी एडवोकेट महेश साहू जी,महासचिव ओबीसी के.पी.सिंह जी युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह जी, कोषाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र साहू जी, महासचिव ओबीसी रिंकू पटेल मीना जी, सेना मोर्चा के अध्यक्ष गब्बरसिंह मीना जी, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी एडवोकेट इंद्रकुमार पटेल जी,किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम मीना जी ओबीसी शिशुपाल यादव जी, व्यापार मोर्चा अध्यक्ष जे.डी.पटेल जी,जिला अध्यक्ष ओबीसी राहुल मीना जी एवं समस्त पदाधिकारी गण अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा भोपाल।