ओम शिव शक्ति सेवा मंडल (रजि.) भोपाल मण्डल अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी के नेतृत्व मे अमरनाथ यात्रा
सौरभ नाथ की खबर 6263032872
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल (रजि.) भोपाल मण्डल अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी के नेतृत्व मे अमरनाथ यात्रा का 11 वा जत्था 17 तारीख दिन गुरुवार को भोपाल से बर्फानी बाबा के दर्शन, माँ वैष्णों, शिव खोड़ी, बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ जिसमे भोपाल के प्राइवेट स्कूल संचालक और पतंजलि योग पीठ के योगाचार्य एवं स्वर्ण पदक बिजेता, शिवनी, हरदा, बिल्किस गंज, विदिशा के यात्री बाबा के दर्शन हेतु प्रस्थान किया जिनमें 31 महिलाएं भी शामिल हैं जय बाबा बर्फानी भोले के भक्त बाबा से देश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करने का प्रण करके यात्रा के लिए रवाना हुए अध्यक्ष राजकुमार शर्मा कि यह 24वीं यात्रा बाबा के चरणों में अर्पण है आदरणीय शर्मा जी हर वर्ष काफी भोले के भक्तों को यात्रा पर साथ में लेकर जाते हैं यात्रा में मोनू तोमर ने बताया कि यह बाबा बर्फानी का साथ है तो डरने की क्या बात है
