कटारा हिल्स पुलिस को मिली सफलता शातिर नकबजन नौकर से किया चोरी गये सोने का मसरूका कीमती करीबन 8 लाख रू. के जेवरात किऐ बरामद

सौरभ नाथ की खबर 6263032872

भोपाल घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 02.06.2025 को फरियादी राहुल जोगी पिता श्री रमेश जोगी उम्र 40 साल निवासी म.न. बी 9 सिगनेचर सिटी कटारा हिल्स भोपाल कि रिपोर्ट पर घर के नौकर नरेन्द्र कुशवाहा के विरूद्ध अपराध क्र. 128/25 धारा 306 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में चोरी हुए सोने के जेवरात ।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल

 

श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी के द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के शख्त निर्देश दिए । उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-2 डॉ श्री संजय कुमार अग्रवाल, द्वारा चोरी व नकबजनी की घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए । एडिश्नल डीसीपी जोन-2 श्री महावीर सिंह मुजाल्दे, व एसीपी बागसेवनिया डां. रजनीश कश्यम द्वारा थाना प्रभारी कटारा हिल्स निरी. सुनील दुबे के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश देकर टीम लगाई गई ।

 

कार्यवाही का विवरण- दिनांक 02.06.25 को फरियादी के मकान नौकर द्वारा चोरी की घटना करने के पश्चात से फरार चल रहे आरोपी नरेन्द्र कुशवाहा के मोबाईल फोन की लगातार लोकेशन प्राप्त करने आरोपी का लोकेशन कभी दिल्ली तो कभी झाँसी अलग अलग लोकेशन बदल रहा था कि पुनः दिनाक 13.07.2025 025 को फरार आरोपी नरेन्द्र कुशवाहा का का लोकेशन प्राप्त करने पर लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को बरूआ सागर झांसी रोड रवाना किया टीम द्वारा करेन्ट लोकेशन लिया जो ए टाईप लोकेशन के आधार पर फरार आरोपी नरेन्द्र कुशवाहा को उसके पते बरूआ सागर पहुंचे जो लोकेशन से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसेहमराह स्टाप की मदद से पकडा नाम पता पूछने पर कभी कुछ कभी कुछ बता रहा था जिसे हमराह स्टाप की मदद से बरूआ सागर से थाना लेकर आये जहां पर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना नाम नरेन्द्र कुशवाहा पिता पप्पू कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी गुरार मोहल्ला बरुआ सागर जिला झांसी उत्तर प्रदेश का होना बताया जिससे सिगनेचर सिटी कटारा हिल्स भोपाल में चोरी के संबंध में सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर अपने मालिक के मकान से सोने

 

के जेवरात चोरी करना कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी गया मसरूका सोने के जेवरात कीमती करीबन 8 लाख रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दाखिल कराया गया।

 

सराहनीय भूमिकाः निरी. सुनील कुमार दुबे, सउनि राकेश सिह परिहार, प्रआर. मंशाराम, प्रआर. जगदीश, आर आकाश, आर. दीपक आचार्य की सराहनीय भूमिका रही है।

 

बरामद सम्पत्तिः- सोने के जेवरात कीमती करीबन 7-8 लाख रूपये का जप्त

 

किया गया

 

आरोपीगणः- नरेन्द्र कुशवाहा पिता पप्पू कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी गुरार मोहल्ला बरुआ सागर जिला झांसी उत्तर प्रदेश हाल पता फरियादी का मकान सिगनेचर सिटी कटारा भोपाल