कटारा हिल्स प्लिस को मिली बड़ी सफलता घटना के कुछ ही घंटों के पश्चात शातिर नकबजनो का पर्दाफास 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कटारा हिल्स प्लिस को मिली बड़ी सफलता घटना के कुछ ही घंटों के पश्चात शातिर नकबजनो का पर्दाफास 06 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सौरभ नाथ की खबर 6263032872
भोपाल घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 15.07.2025 को फरियादी मनोज सिंह चौहान पिता दशरथ सिंह चौहान उम्र 5.3 साल निवासी म.न. एलआईजी 496 हाउसिंग बोर्ड कालोनी कटारा हिल्स भोपाल कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 180/25 धारा 331(4)305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में नगदी रूपये व अन्य महत्वपूर्ण सामान चोरी गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी के द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के शख्त निर्देश दिए। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 2 डी श्री संजय कुमार अग्रवाल, द्वारा चोरी व नकबजनी की घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। एडिश्नल डीसीपी जोन 2 श्री महाबीर सिंह मुजाल्दे, व एसीपी बागसेवनिया डां. रजनीश कश्यम द्वारा थाना प्रभारी कटारा हिल्स निरी. सुनील दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश देकर टीम लगाई गई।
कार्यवाही का विवरणा-दिनांक 15.07.25 को फरियादी के मकान में हुई चोरी की घटना में आई हलिया के व्यक्ति के बारे में मुस्खिविर से सूचना प्राप्त हुई कि लाहरपुर रोड पर एक लड़का नीले रंग की टीशर्ट मटमेला रंग का पेन्ट पहने खड़ा है कि मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर हमराह स्टाप के लाहरपुर रोड पहुंचा जहां पर देखा कि उक्त हुलिया का एक लड़का लाहरपुर रोड किनारे खडा है जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराह स्टाप की मदद से पकड़ा नाम पता पूछने पर कभी कुछ कभी कुछ बता रहा था जिसे हमराह स्टाप की मदद से लाहरपुर चौकी लेकर आये जहां पर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना नाम राजा उर्फ राजकुमार निवासी माता मन्दिर के पास पठानी बरखेडा भोपाल का होना बताया जिससे लहारपुर कटारा हिल्स के एक मकान में चोरी के संबंध में सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर साथी आयुष, विशाल, विजय, अंकुश तथा अली के साथ मिलकर लाहरपुर के एक मकान में चोरी करना कबूल किये सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया चोरी गया मसरूका घरू सामान, कपडे, मोबाईल फोन आदि कीमती करीबन 10 नर का जप्त किया गया आरोपियों से अन्य अपराधो में पूछताछ जारी है।
सराहनीय भूमिकाः- निरी. सुनील कुमार दुबे, उनि वासुदेव सविता, सउनि निर्मल सिंह, सउनि अखिलेश जोठे. प्रआर राजा सिहं, प्रआर. गौरव दुबे, प्रआर ध्यानेन्द्र सिंह, आर. विपिन राजावत, आर. रवि सनस, आर प्रदीप मीना की सराहनीय भूमिका रही है।
बरामद सम्पत्तिः- घरू सामान, कपडे, मोबाईल फोन आदि कीमती करीबन का जप्त किया गया।
