*केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने नगर पालिका परिषद सिवनी के उपचुनाव में जनसंपर्क किया।*

*केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने नगर पालिका परिषद सिवनी के उपचुनाव में जनसंपर्क किया।*
*भोपाल हेडलाइंस 24 से जिला ब्यूरो चीफ जमुना अहरवार केवलारी*
सिवनी - दिनांक 05 जुलाई 2025 दिन शनिवार को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने नगर पालिका सिवनी के वार्ड क्रमांक 11 सुभाष वार्ड में जनसंपर्क किया।
विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने नगरीय निकाय उपचुनाव में सिवनी के सुभाष वार्ड में आज जिला कांग्रेस जनों के साथ मिलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती आरती पीयूष शाह पक्ष में मतदान किए जाने हेतु डोर टू डोर जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती आरती पीयूष शाह को वार्ड क्रमांक 11 सुभाष वार्ड से भारी मतों से विजयी दिलाने की अपील की।
जनसंपर्क कार्यक्रम में साथ ही जिला काँग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ,सर्वश्री अतुल मालू , राजिक खान , एड.निखलेन्द्र नाथ सिंह गट्टू भैया , विष्णु करोसिया, पीयूष शाह , देवी सिंह चौहान , सुधीर जैन , संजय बघेल , विपिन यादव , घनश्याम सनोडिया ,राजेश माना ठाकुर , आदित्य मोंटू भूरा , सुमित मिश्रा , साकेत नेमा , उमंग सनोडिया , मनीष अग्रवाल , नरेश नामदेव समेत समस्त कांग्रेस जन एवं सम्मानीय माताओं बहनों की उपस्थिति रही।