गाड़िया लोहार समाज द्वारा शहीद फौजी बाबा को श्रद्धांजलि एवं औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
गाड़िया लोहार समाज द्वारा शहीद फौजी बाबा को श्रद्धांजलि एवं औषधीय वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपिल जवाहर चौक, भोपाल में गाड़िया लोहार समाज समिति द्वारा समाज के गौरव, स्वर्गीय श्री कालूराम चौहान ‘फौजी बाबा’ को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। फौजी बाबा का देहावसान 17 जुलाई 2025 को हुआ।
श्री कालूराम चौहान ‘फौजी बाबा’ गाड़िया लोहार समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत रहे। वे 1971 के कारगिल युद्ध में अद्भुत शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए राष्ट्र सेवा में समर्पित रहे। समाज में एकता, संगठन और जागरूकता लाने में उनका विशेष योगदान रहा।
उनकी पुण्य स्मृति में आज राजू राणा मित्र मंडल एवं समाजसेवी श्री रमेश लोहार के नेतृत्व में गाड़िया लोहार समाज के समस्त परिवारजनों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं विशेष अतिथियों ने भाग लिया:
• श्री कनीराम बाबा (धार जिला)
• श्री राजेश सिंह (जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, भोपाल)
• श्री दिनेश गाड़िया (जिला राजगढ़)
साथ ही
• कांजी पचोर
• कमल पचोर
• रिंकू पचोर
• लखन पचोर
• विक्रम (कालू) पचोर
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ‘फौजी बाबा’ की स्मृति में औषधीय पौधों का भी रोपण किया गया। यह पौधा विशेष रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में सहायक औषधीय गुण रखता है। इस अवसर पर समाज के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का भी संकल्प लिया।
समाज द्वारा यह कार्यक्रम न केवल ‘फौजी बाबा’ के योगदान का स्मरण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य भी है।
