गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि विधान के साथ लगभग 51 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

 

भोपाल के राजवेद कॉलोनी कोलार क्षेत्र में आचार्य पाणिग्राही चतुर्वेदी संस्कृत वेद पाठशाला में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि विधान के साथ लगभग 51 बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया यह जानकारी गुरुकुल के आचार्य दिनेश पाणिग्राही एवं आचार्य अवनीश त्रिवेदी आचार्य श्रीकांत ठाकुर ने मीडिया को दी एवं सभी बटुक ब्राह्मणों को गुरु दीक्षा दी गई ! आचार्य जी ने बताया कि गुरुकुल की मान्यता महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड उज्जैन मध्य प्रदेश से है वही आचार्य जी ने आगे बताया कि गुरुकुल में देश भर के 12 प्रदेशों से बिहार ,झारखंड ,उत्तर प्रदेश ,राजस्थान, महाराष्ट्र, आदि जगहों से 70 छात्र आवासीय रूप से रहकर अध्ययन कर रहे हैं जिनकी शिक्षा ,आवास, एवं भोजन व्यवस्था संस्था द्वारा नि:शुल्क दी जाती है कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया एवं पंडित अभिषेक दुबे राहुल त्रिवेदी ,पूजा त्रिवेदी, पंडित सत्यनारायण पाठक, पंडित ज्ञानेंद्र जोशी सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे