जय मां वैष्णो देवी सेवा संस्थान द्वारा 21वीं यात्रा रवाना हुई 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

 

भोपाल जय मां वैष्णो देवी सेवा संस्था द्वारा पिछले 21 वर्षों से छोला मैदान सुंदर नगर प्लॉट नंबर 12 से लगातार मां वैष्णो देवी की यात्रा निकाली जा रही है इस यात्रा में हर वर्ष मां के भक्त मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए भोपाल से जाते हैं यह यात्रा का संचालन यात्रा अध्यक्ष देवेंद्र भैया सविता द्वारा प्रति वर्ष किया जा रहा है यात्रा कोषाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने बताया कि यह यात्रा के 21 वर्ष पूर्ण हो गए हैं यात्रा में माताएं बहने एवं भाइयों साथ में यह यात्रा माता रानी वैष्णो देवी पहुंचकर माता रानी से आराधना करती है यात्रा के अध्यक्ष देवेंद्र भैया एवं बृजेश तिवारी पंडित अशोक तिवारी महासचिव चंचल प्रजापति सभी के सहयोग से यह यात्रा भोपाल से प्रति वर्ष माता वैष्णो धाम पहुंचती है जिसमें बड़ी संख्या में माता के बहनें पुरूष सम्मिलित होकर माता रानी के दर्शन करते हैं