*जैन सोशल ग्रुप द्वारा आदिवासी गाँव केकड़िया के स्कूल में पाठ्य सामग्री वितरित की गई*

 

जेएसजी मेन 72 भोपाल द्वारा जेएसजी एम.पी रीजन के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री राहुल जी चपड़ोद जी के नेतृत्व में जुलाई माह की मासिक गतिविधि के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा के उद्देश्य से आदिवासी ग्राम केकड़िया में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सभी 288 छात्र-छात्राओं को ड्राइंग कॉपी, 3 डबल लाइन कॉपी का सेट, कम्पास, पानी की बॉटल और लंच बॉक्स वितरित किए गए।

स्कूल भिलाला आदिवासियों के गाँव केकड़िया के बीच में स्थित है, जिसमें 288 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं जो अत्यंत ही गरीब परिवार से हैं। उनके माता पिता आदिवासी हैं जो कि दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं । इसके बावजूद वे अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं। स्कूल के हेडमास्टर श्री नाविक ने बताया कि स्कूल में 70-80% व्यवस्थायें स्वेच्छिक दान से पूरी होती हैं। इसलिए हम सभी सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि आगे भी हम इस स्कूल को सहयोग देते रहेंगे ।

हम जेएसजी एम.पी रीजन के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री राहुल जी चपड़ोद को हार्दिक धन्यवाद देना चाहते हैं । उनके नेतृत्व में चलाई जा रही मासिक गतिविधि के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूलों में पाठ्य सामग्री वितरित करने की गतिविधि रखी गई और हमें इस अद्भुत अनुभव का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

इस कार्यक्रम में जेएसजी मेन भोपाल के अध्यक्ष श्री पदम सराफ, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता बजाज, सचिव श्री अमित जैन, पी आर ओ श्री राजीव दिवाकर, सदस्य श्री सरुन बजाज, श्री रंजन जैन, एवं अन्य दंपति सदस्यों की उपस्थिति रही। श्रीमती सारिका सिंघई, पूर्व अध्यापिका का विशेष सहयोग रहा जिससे कार्यक्रम बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न हुआ ।