धार्मिक समाचार भोपाल, *25 वे रजत जयंती पाठ में राम का आधार= रामायण वितरण के साथ होगा सिंदूर सुहाग साड़ियों का वितरण।* प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को श्री परशुराम मंदिर शिवाजी नगर भोपाल में आयोजित होने वाले सकल समाज के धार्मिक आयोजन *एक शाम छींद वाले दादा जी के नाम* श्रृंखला संगीत में सुंदरकांड 25वें रजत जयंती पाठ का आयोजन दिनांक 12 जुलाई 2025 समय शाम 5 से रात्रि 8:00 बजे के मध्य होगा। *पाठ के उपरांत* पूर्व की भांति संपूर्ण जुलाई माह में जिन भी धर्म प्रेमियों की *जन्म तिथि एवं वैवाहिक वर्षगांठ* की तिथि होगी उनको सम्मानित किया जाएगा विगत 24 पाठों में *881* सकल समाज के धर्म प्रेमियों को श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। *राम का आधार= रामायण* वितरण योजना लकी ड्रा से पूर्व की भांति वितरित की जावेगी विगत वर्षों में *1119* *श्री रामचरित मानस* अर्थ सहित कन्याओं/सनातनियों को भेंट की जा चुकी है। रजत जयंती पाठ के पावन अवसर पर *सिंदूर सुहाग साड़ियों* का वितरण किया जाएगा जिसमें सिर्फ पाठ में उपस्थित मातृ शक्तियों भाग ले सकती हैं। डॉ अनिल भार्गव वायु ने बताया कि रजत जयंती पाठ के अवसर पर लगभग 50 से अधिक महानुभावों को जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर सम्मानित किया जाएगा। उक्त आयोजन में आसपास के जिलों से भी सनातन प्रेमियों आकर अपनी हाजिरी लगाएंगे।