मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ नगर निगम भोपाल शाखा के अध्यक्ष श्री इरफान अल्ताफ ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को नगर निगम हेवी मशीनरी के अध्यक्ष सलमान खान एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा नगर निगम के सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के सम्मान में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री साबिर खान की अध्यक्षता में कार्यक्रम रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री हर्षित तिवारी साहब, विशेष अतिथि सहायक उपायुक्त श्री चंचलेस गिरहारे साहब, जेसीबी डंपर प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री विजय गोयल साहब उपस्थित होंगे जिनके शुभ हाथों से नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम में नगर निगम भोपाल शाखा के समस्त जोनों के अध्यक्ष हेवी मशीनरी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित होंगे कार्यक्रम बेरसिया बस स्टैंड के पास कम्युनिटी हॉल भोपाल में रात 8:00 बजे से प्रारंभ होगा और भोजन पश्चात कार्यक्रम का समापन किया जाएगा ।