*निगम मंडलों में छिंदवाड़ा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी छिंदवाड़ा में भाजपा ने की थी ऐतिहासिक जीत का मिल सकता है इनाम*

 

 

 

*पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान, पंडित रमेश दुबे, परसराम वर्मा के नाम शुमार, कौन संभालेगा कमान*

 

*परसराम वर्मा अन्य पिछड़ा वर्ग में आते हैं जिला सरपंच संघ छिंदवाड़ा पांढुर्णा के अध्यक्ष हैं और मध्य प्रदेश के सभी सरपंचों में अच्छी पकड़ रखने वाले ऊर्जावान नेता है सरकार इन्हें कोई बड़ा दायित्व मंडल में दे सकती है अगर इन्हें निगम मंडल का दायित्व मिलता है तो मध्य प्रदेश का सरपंचों का भी गौरव बढ़ेगा*

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइंस भाजपा के संगठन के साथ ही सत्ता में पद को लेकर राजनैतिक समीकरण प्रदेश संगठन का चुनाव संपन्न होते ही अब सत्ता में निगम मंडल के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद को लेकर उठा-पटक शुरू हो गई है। दरअसल प्रदेश की सत्ता में शानदार वापसी करने के बाद भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में विभिन्न भाजपा नेताओं एवं कांग्रेस से आए वरिष्ठ नेताओं को यह आश्वासन दिया गया था, की कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी जाएगी। इसी को लेकर अब भाजपा शासन स्तर से मप्र पिछड़ा वर्ग में दो भाजपा नेताओं की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रदेश सहित जिले में भी निगम मंडलो में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनने किसे मौका मिलेगा, इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट रूप से संकेत दिए है, कि पार्टी की नींव रहे पुराने कार्यकर्ताओं को यथोचित मान सम्मान मिलेगा। जिसके बाद जिले से निगम या मंडल अध्यक्ष की दौड़ में कददावर नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। चौरई के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता पंडित रमेश दुबे को लेकर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है शुरूआत से ही चर्चाओं में बना हुआ है। छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उन्हें निगम या मंडल में अध्यक्ष बनाकर कैबीनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। अब पूरे प्रदेश में वरिष्ठों को साधने की कवायद में जिले से किस नेता को निगम या मंडल की कमान संभालने का मौका मिलेगा, इसे लेकर कयासों का दौर जारी है

लेकिन यह बात भी सत्य है की छिंदवाड़ा में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और पिछले के वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े हैं इससे साफ जाहिर है कि भाजपा छिंदवाड़ा को कोई बड़ा तोहफा दे सकती है आप देखना है यह तोहफा किसे मिलेगा