निशा मालवीय ने मई 2025 की सीए फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की 

 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

भोपाल के शाहपुरा निवासी श्री राजकुमार मालवीय एवं श्रीमती शकुंतला मालवीय की सुपुत्री, निशा मालवीय ने मई 2025 की सीए फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे भोपाल और विशेष रूप से मालवीय समाज का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।

 

निशा के दिन-रात एक कर देने वाले कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण ने आज उनके माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। यह केवल एक परीक्षा की सफलता नहीं, बल्कि एक संघर्षशील यात्रा की जीत है।

 

‘बेटी अब बोझ नहीं, बेटी अब मान और अभिमान है’ — इस पंक्ति को निशा ने अपने संकल्प और उपलब्धि से साकार कर दिखाया है।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें उनके जीजा जी वरुण मालवीय, दीदी नेहा मालवीय, भाई सनी मालवीय, प्यारी भांजियाँ मिहु और पिहु, जितेन मालवीय, रोहित बुंदेला एवं अन्य समाज बंधुओं द्वारा ढेरों शुभकामनाएं और हार्दिक बधाइयाँ दी जा रही हैं। सभी के चेहरों पर गर्व और अपार खुशी की झलक है। निशा की यह सफलता पूरे परिवार और समाज के लिए प्रेरणा है। ईश्वर करें वे यूं ही सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूती रहें।