पिछड़ा वर्ग का 13 प्रतिशत आरक्षण होल्ड कर पिछड़ा वर्ग की रोकी गई भर्तियों के विरोध में ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 10 जुलाई को करेगी प्रदर्शन

सौरभ नाथ को खबर 9039502565

भोपाल मध्यप्रदेश में सरकार के द्वारा 2019 से पिछड़ा वर्ग के 13 प्रतिशत आरक्षण को होल्ड कर रखा हे जिसमें मध्यप्रदेश की विभिन्न भर्तियों में लगभग पिछड़ा वर्ग के 27865 अभ्यर्थी प्रभावित हे जो चयनित होने के बाद भी आज दर दर भटक रहे हे सरकार 13 प्रतिशत आरक्षण होल्ड हटाए ओर उन्हें शीघ्र नियुक्ति दे लेकिन सरकार कोर्ट के माध्यम से पिछड़ा वर्ग को गुमराह कर रही हे जबकि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कह दिया हे कि हमारी तरफ से कोई रोक नहीं हें जिसके बाद भी सरकार लागू नहीं कर रही हे।सरकार जिन वकीलों को केस में पैरवी करने के लिए जनता के टैक्स का पैसा दे रही हे वहीं वकील कोर्ट में पिछड़ा वर्ग के विरोध में कार्य कर रहे हे इन्हीं घटनाओं को देखते हुए ओबीसी महासभा ने 10 जुलाई को संपूर्ण मध्यप्रदेश में 13 प्रतिशत होल्ड के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन प्रदर्शन करने का ऐलान किया हे जिसमें पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग की कई जातियों के संगठनों ने अपने लेटर जारी कर समर्थन दिया हे और कई आरक्षण हितैषी संगठनों ने भी समर्थन दिया हे सरकार यदि आगामी 7 दिनों में 13 प्रतिशत होल्ड हटाकर नियुक्तियां जारी नहीं करती हे तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा यह जानकारी प्रेस वार्ता कर ओबीसी महासभा कोर कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह लोधी, पुरषोत्तम लोधी भोपाल जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह कुशवाहा कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं चयनित अभ्यर्थियों ने जानकारी दी