पीरजादा तौकीर निजामी ने अपने ओजस्वी भाषण में कहां है कि भाजपा और संघ देश से संविधान खत्म कर मनुस्मृति लागूं करना चाहती है
*मध्यप्रदेश के सागर संभाग के बीना में हुआ जन जागरण चिंतन शिविर
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
सागर मध्यप्रदेश की मजबूरी है और तीसरा विकल्प जरूरी है। इस चिंतन शिविर बैठक के मुख्य अतिथि *महेंद्र सिंह जी पूर्व डिप्टी कलेक्टर* ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 20 साल से भाजपा की सरकार है ज़ुल्म ज्यादती नाइंसाफी हिटलर शाही सांप्रदायिकता चर्म सीमा पर है लगातार पूरे भारत में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यको पर अन्याय अतिचार हो रहें हैं जिसमें मध्यप्रदेश नम्बर वन पर है। इस बैठक के विशेष अतिथि *पीरजादा तौकीर निजामी* ने अपने ओजस्वी भाषण में कहां है कि भाजपा और संघ देश से संविधान खत्म कर मनुस्मृति लागूं करना चाहती है देश में हिन्दू राष्ट्र की आड़ में ब्राह्मण राज लाना चाहती है। निजामी जी ने आगे कहा है कि ग्या बौद्ध विहार पर बिहार में ब्राह्मणों ने कब्जा कर लिया है और ग्वालियर हाईकोर्ट में यही मनुवादी लोग बाबा साहेब की स्टैचू नहीं लगने दे रहे हैं। बक्फ बोर्ड अमेंडमेंट बिल ला कर काला कानून बना कर मुस्लिम समाज से बक्फ की जमीनें छीनने की तैयारी चल रही है। इस बैठक के विशेष अतिथि *रमाकांत यादव जी* ने कहा कि दलित समाज आदिवासी समाज पिछड़ा समाज और अल्पसंख्यक समाज आपस में भाई चारा बना कर एक दुसरे की लड़ाई सड़को पर जब तक इमानदारी से नहीं लड़ेगा तब तक ये मनुवादी लोग हमें आपस में लडवा कर सत्ता पर कब्जा करतें रहेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि *दुलीचंद पटेल* वरिष्ठ समाज सेवक ने भी अपनी बात को रखा और कहा कि हम पिछड़े समाज से आते है हम इस मंच के माध्यम से मुस्लिम दलित आदिवासी समाजो पर हो रहे अन्याय अतिचार की लड़ाई रोड़ों पर उतर कर लड़ने के लिए तैयार है। आयें हुए सभी वक्ताओं ने भी भाई चारा बना कर सड़को पर निकल कर लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया इस कार्यक्रम मैं *विशेष अतिथि* के रूप में सरदार जगप्रीत सिंह भोगल जी, इंदर सिंह यादव जी, रामकिशन अहिरवार जी, सीताराम पटेल जी, खुर्रम कुरैशी जी,एड श्यामलाल कुशवाहा जी, सुरेश पटेल जी, और इस कार्यक्रम का संचालन नरेश बौद्ध जी ने किया
