---

 

पोद्दार वर्ल्ड स्कूल में संस्थापक दिवस एवं ‘स्मार्ट इन्वेस्ट’ परियोजना का शुभारंभ

 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

 

भोपाल, पोद्दार वर्ल्ड स्कूल, बडवई में संस्थापक दिवस के अवसर पर ‘पोद्दार स्मार्ट इन्वेस्ट’ नामक नवाचार परियोजना का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक श्री आनन्दीलाल पोद्दार को श्रद्धांजलि अर्पित कर के की गई।

 

 

छात्रों द्वारा डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट इन्वेस्ट’ वेबसाइट का निर्माण विशेष रूप से वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी वर्चुअल मनी का उपयोग कर शेयर बाजार, निवेश और वित्तीय निर्णयों की व्यावहारिक समझ प्राप्त कर सकेंगे।

 

प्राचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने इस नवाचार को विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में वेबसाइट का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी उपस्थितजन—अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों—द्वारा अत्यंत सराहा गया।

 

 

---