फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्माता श्रीमती मंजू गौतम ने 15 यात्रियों को निशुल्क भेजा बाबा अमरनाथ बर्फानी
फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्माता श्रीमती मंजू गौतम ने 15 यात्रियों को निशुल्क भेजा बाबा अमरनाथ बर्फानी
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
भोपाल फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्माता श्रीमती मंजू गौतम ने 15 यात्रियों को निशुल्क भेजा बाबा अमरनाथ बर्फानी एवं रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ बर्फानी जाने वाले सभी भक्तों को निशुल्क फलियार वितरण रेलवे स्टेशन पर किया हम आपको बता दे अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता निर्देशक श्रीमती मंजू गौतम प्रति वर्ष बाबा बर्फानी जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पर निशुल्क फलियारी पैकेट वितरण करती है इस वर्ष भी उन्होंने श्रद्धालुओं को फलियारी पैकेट वितरण किये एवं 15 ऐसे यात्रियों की उन्होंने मदद की जो बाबा बर्फानी जाने में असमर्थ थे उनकी टिकट करवा कर उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भेजा हम आपको बता दे फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मंजू गौतम को कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड एवं पुरस्कार उनकी फिल्मों को लेकर मिले हैं उनकी आगामी फिल्म लामजना सीघ्र सिनेमा हॉल में प्रदर्शित होने वाली है जिसका काम पूरा हो गया है उन्होंने बाबा बर्फानी से यही दुआ की हमारे देश में अमन चैन शांति बनी रहे और मेरी आने वाली फिल्म सुपरहिट हो इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाबा भोले के भक्त वहां पर मौजूद थे
