बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

भोपाल हाउसिंग बोर्ड अधिकारी/कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सहायक यंत्री श्री घनश्याम गुप्ता जी की सेवानिवृति के बाद दिनाँक 13/6/2025 को "सफल रिट्रीट गार्डन"वन विहार रोड भदभदा में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें श्री गुप्ता जी के परिजन, सीहोर से उनके साथी श्री दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी,हाउसिंग बोर्ड के अपर आयुक्त, उपायुक्त कार्यपालन यंत्री, इंदौर, ग्वालियर धार जबलपुर से अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुऐ और श्री गुप्ता जी के कार्यकाल की भूरी भूरी प्रसंशा की..श्री गुप्ता ने सावन माह के अवसर यशस्वी प्रधान मंत्री जी की पहल एक पेड़ मां के नाम को सार्थक करने हेतु सभी आगंतुकों को एक पौधा भेंट कर इस विदाई समारोह कार्यक्रम को हरियाली खुशिहाली के लिए समर्पित कर दिया श्री गुप्ता जी की पौधा भेंट करने की पहल स्वागत योग्य है हम अधिकारी कर्मचारी संघ की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करते हैं और ऐसे ही वह समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य करते रहें। जय हाऊसिंग बोर्ड। (चित्र में हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ अध्यक्ष बलवंत सिंह रघुवंशी एवं कोषाध्यक्ष श्री आर एस यादव को पौधे भेंट करते हुए बीच में श्री गुप्ता)