बालिस्ता रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11-साल बेमिसाल उपलब्धियों पर बच्चियों को ड्रेस तथा बिस्कुट पैकेट का किया वितरण ।
बालिस्ता रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11-साल बेमिसाल उपलब्धियों पर बच्चियों को ड्रेस तथा बिस्कुट पैकेट का किया वितरण ।
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
भोपाल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत ने विश्व के लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11-साल बेमिसाल उपलब्धियों पर आंगनबाड़ी में जरूरतमंद बच्चियों को ड्रेस तथा बिस्कुट पैकेट का किया वितरण ।
रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11-वर्ष के कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित के रूप में मनाया जा रहा है । रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, देश की रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ गई है, 11-करोड़ से अधिक किसानों को सालाना छः हजार रुपये की सम्मान निधि दी जा रही है, पीएम फसल बीमा योजना के तहत 1.75 लाख करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में जमा की गई है, आयुष्मान भारत अभियान के तहत 9 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त उपचार मिला है, और नई शिक्षा नीति के साथ 1.6 करोड़ से अधिक युवाओं का कौशल विकास हुआ है, देश में 3.8 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है, और 3600 किलोमीटर हाई-स्पीड कॉरिडोर का विकास हुआ है, भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाई करके अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया है, मोदी सरकार के 11-वर्ष के कार्यकाल को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए याद किया जा रहा है, भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति की है ।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा बमरेले, आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता सुमति बाघ, समाजसेवी दुतिका रावत, जेमा दुर्गा, चन्ना मंगराज तथा सैकड़ों महिलायें, बच्चे उपस्थित थे ।
