अशोक राजपूत सहायक उप निरीक्षक बने जिलाध्यक्ष
भोपाल हैडलाइन, सिराली संवाददाता – जिला ब्यूरो संजय योगी
अशोक राजपूत सहायक उप निरीक्षक
बने जिलाध्यक्ष
हरदा/संयुक्त संघर्ष मोर्चा, मध्यप्रदेश मंडी बोर्ड, भोपाल द्वारा हरदा जिले की मंडियों के लिए सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह राजपूत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति पर मंडी के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अशोक सिंह राजपूत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “मैं मंडी बोर्ड के समस्त नियमों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।”
