भगवान शिव तीनों लोक के रचयिता है
भगवान शिव तीनों लोक के रचयिता है
भोपाल शिव महापुराण कथा में आचार्य पंडित आशीष चंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ तीनों लोक के रचयिता है और बड़े सरल है वह भक्तों पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं आयोजक पूरन चौरसिया ने बताया कि 27 जुलाई से कथा 3 अगस्त तक चलेगी कथा का समय 2:00 से शाम 6:00 बजे तक कथा स्थल पावर एलइडी प्लांट आईटीआई पार्क जेल रोड भोपाल में संपन्न हो रही
पूरण चौरसिया ने बताया कि कथा व्यास आचार्य पं. आशीष चन्द्र शास्त्री(शुक्ल जी महाराज श्री धाम वृन्दावन) के श्रीमुख से सुनाई जाएगी यह आयोजन सावन के पवित्र महीने में पावर प्ले एलईडी ने विश्वास के प्रतीक का नेतृत्व किया वही पुरण चौरसिया ने बताया कि इस अवसर पर नागपंचमी महोत्सव (चौरसिया दिवस) 29 को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा
