भोपाल टेंट लाइट कैटर्स एसोसिएशन द्वारा वृक्षारोपण किया गया-रिंकू भटेजा

 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

 भोपाल टेंट लाइट कैटर्स एसोसिएशन के चेयरमन रिंकू भटेजा ने बताया कि पर्यावरण के रक्षा के लिए टेंट एसोसिएशन के व्यापारी द्वारा लालघाटी में वृक्षारोपण किया। फेडरेशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा एवं कोषाध्यक्ष संजय जैन ने सभी टेंट व्यापारियों से अनुरोध किया गया कि वह एक पेड़ अपने अपने क्षेत्र में अवश्य लगाएं। भोपाल टेंट लाइट कैटरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वदेश सोनी ने टेंट व्यापारियों से अनुरोध किया कि टेंट व्यापारी सिंगल यूस प्लास्टिक का उपयोग न करें। महासचिव योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर भोपाल के टेंट व्यापारी प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में वृक्षारोपण करते है

इस पुनीत कार्य में परमजीत सिंह खनूजा, संजय जैन, रिंकू भटेजा, स्वदेशसोनी, योगेश श्रीवास्तव,प्रभात सोनी, हरि नारायण गुप्ता, महेंद्र यादव, विशाल शर्मा, मोनू ठाकुर, यशपाल छाबड़ा, तरुण चतुर्वेदी, महेश यादव, हरि यादव ,कैलाश राठौड़ विश्व बंधु सोनी, सचिन आर्य, मोहम्मद शकील , अरविंद साहू, सहित अनेकों टेंट व्यापारी उपस्थित थे।