मध्य प्रदेश महिला उद्यमी संगठन (MAWE) द्वारा 11, 12 एवं 13 जुलाई 2025 को होटल पलाश रेजिडेंसी, भोपाल में “विविधा – राखी स्पेशल एडिशन” नामक भव्य एक्ज़ीबिशन का आयोजन किया जा रहा है।

सौरभ नाथ की खबर 9039502565 

भोपाल इस विशेष आयोजन की खासियत यह है कि इसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, एक विशेष वेंडर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जो महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा — उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास के लिए।

 

संगठन की फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ अर्चना भटनागर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री नहीं, बल्कि महिलाओं को एक सशक्त ब्रांड के रूप में उभारने का है। इसी दिशा में MAWE समय-समय पर एक्ज़ीबिशन का आयोजन करता रहा है, जो हमेशा MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) से सम्बद्ध रहती हैं। इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता तथा व्यापारिक संभावनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाता है।

 

महत्वपूर्ण विशेषता:

इस कार्यक्रम में सरकारी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो महिला उद्यमियों को यह मार्गदर्शन देंगे कि वे सरकारी विभागों के साथ व्यवसाय कैसे कर सकती हैं और अपने उत्पादों की विक्रय प्रक्रिया को किस तरह आगे बढ़ा सकती हैं।

 

MAWE पिछले 25 वर्षों से निरंतर महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में अग्रसर है — चाहे वे घर से छोटे-छोटे उद्यम चलाने वाली महिलाएं हों या फैक्टरी स्तर पर उत्पाद तैयार कर देश-विदेश में बिक्री करने वाली महिला उद्यमी। संगठन इन महिलाओं को बैंक लोन, बिज़नेस सर्टिफिकेशन, इंटरनेशनल प्रॉपर्टी राइट्स और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराता है।

 

आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, इस प्रयास का हिस्सा बनें और महिला उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दें।