मध्य प्रदेश में 38000 कोटवारों को परमानेंट किया जाए परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत
मध्य प्रदेश में 38000 कोटवारों को परमानेंट किया जाए परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
भोपाल -मध्य प्रदेश में 38000 कोटवार मुख्यमंत्री के नाम पूरे मध्य प्रदेश में तहसीलदार को ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं उनकी मांगों का समर्थन करते हुए परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि 2023 में सरकार के द्वारा कोटवार भाइयों के साथ धोखा किया था चुनाव से पहले झूठा आश्वासन देकर और उनके आंदोलन को वापस करने के लिए मजबूर किया था जब भी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने कोटवारों की आवाज को प्रमुखता से उठाया और अभी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने उनकी जायज सभी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार उनको परमानेंट करें और उनकी जायज मांगे पूरी करे और उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और अधिकारियों द्वारा उनकी जमीनों को हड़पने का षड्यंत्र किया जा रहा है और उनकी जमीन की परमिशन लेकर के बेचा जा रहा है जिन जमीनों के पट्टे गांव के चौकीदार के नाम से अलॉट हुए थे उनको दबंगों के द्वारा कब्जा करके रखा है ना सरकार के द्वारा न कोई ऐसा कदम उठाया गया जिससे उनका हक उनको मिल सके सरकार ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ड्रेस का काम वेंडर को देकर बहुत घटिया किस्म की ड्रेस उपलब्ध कराई जा रही है जिसको वह पहन नहीं सकते क्योंकि सरकार ने अपने लोगों को इंवॉल्व करते हुए उनको कहीं ना कहीं लाभ पहुंचाने का काम किया है और मध्य प्रदेश के 38000 कोटवारों के साथ धोखा किया है अगर जल्द ही उनकी जायज मांगे पूरी नहीं की गई तो परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया को उनके हकों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा
