मारुति हॉस्पिटल में कुले का सफल ऑपरेशन हुआ पेशेंट ने कई हॉस्पिटल में कराया इलाज नहीं मिला आराम मारुति में हुआ सफल ऑपरेशन

 

 

भोपाल गोपाल सिंह रघुवंशी, (पप्पू पटेल )आयु 45 वर्ष 18 वर्ष पहले मैने अपने कूल्हे की सर्जरी कराई थी एक दो महीने आराम रहा लेकिन उसके बाद हमारे कूल्हे में दर्द कि समस्या रहने लगी है पिछले कुछ वर्षों से मुझे कूल्हे में दर्द Arthritis होने लगा जिससे पैर छोटा पड़ने लगा और पैदल चलने में समस्या होने लगी और अब चल नहीं पा रहा हूं फिर अभी मैं 30/07/2025 को मारुति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए हुआ। मरीज को पिछले 18 वर्षों से कुल्हे की समस्या थी, जिसमें पहले नेक ऑफ फेमर फ्रैक्चर का ऑपरेशन हो चुका था। इसके बाद भी वे दोनों पैरों को जमीन पर ठीक से नहीं रख पाते थे और चलते समय लंगड़ाते थे।

 

उन्होंने डॉ. संजीव महावर (ऑर्थोपेडिक सर्जन) से परामर्श लिया। जांच एवं एक्स-रे के बाद कुल्हे की सर्जरी (टोटल हिप रिप्लेसमेंट) का निर्णय लिया गया। परिजन को परामर्श देकर सहमति प्राप्त की गई।

 

31/07/2025 को मारुति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. संजीव महावर (आर्थो सर्जन) व डॉ. सुनील रघुवंशी (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. अपूर्वा कटारे (MD मेडिसिन), एवं ड्यूटी डॉक्टर हेमंत रागनी देवेंद्र एवं सभी ड्यूटी डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ हॉस्पिटल की पूरी टीम द्वारा सफल सर्जरी की गई। वर्तमान में मरीज दोनों पैरों से समान रूप से चलने में सक्षम हैं। मारुती मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अजमेर सिंह रघुवंशी, भवानी सिंह रघुवंशी, अशोक रघुवंशी ने मिलकर पूरी टीम को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया गया