विधानसभा घेराव की तैयारी हेतु 19 से 20 जुलाई तक प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक

सौरभ नाथ की खबर 6263032872

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी बादशाह सिंह होंगे शामिल

 

भोपाल हेडलाइंस समाजवादी पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा आगामी 1 अगस्त 2025 को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम की तैयारी के क्रम में 19 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक प्रदेश स्तरीय समीक्षा एवं रणनीति बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आयोजित हो रही है।

 

इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, सभी जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण तथा संभागीय प्रभारी भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, जन-जागरण अभियान की रिपोर्ट, विधानसभा घेराव की रणनीति तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना है।

 

समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने बताया कि यह बैठक 19 जुलाई को प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगी। जिसमें प्रमुख रूप से उप्र सरकार के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी बादशाह सिंह शामिल होंगे।सभी पदाधिकारी दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट एवं संगठनात्मक विवरण प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

डॉ. यादव ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बैठक में भाग लें और घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें।