शिक्षा विभाग में Eअटेंडेंस लगाए जाने के विरोध में रैली निकाली 

 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

भोपाल राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर भोपाल जिला इकाई द्वारा प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी के नेतृत्व में केवल शिक्षा विभाग में Eअटेंडेंस लगाए जाने के विरोध में 8 जुलाई को रैली निकाल कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती विजेता सूर्यवंशी को ज्ञापन सोपा गया , जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश शान द्वारा केवल स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए ही अटेंडेंस व्यवस्था लागू की गई है जो कि शिक्षक शिक्षकों के सम्मान और शिक्षक की गरिमा के विरुद्ध तथा गुरु परंपरा को खंडित गुरु की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगने वाला है वाला है ? इसलिए जब तक मध्य प्रदेश के समस्त विभागों की समस्त कर्मचारियों पर यह अटेंडेंस व्यवस्था लागू नहीं हो जाती है तब तक केवल शिक्षा विभाग के शिक्षकों पर E अटेंडेंस व्यवस्था लागू करने के आदेश को तत्काल स्थगित किया जावे अन्यथा हमें विवश होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा जिसमें होने वाले नुकसान का संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा. | संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी में बताया कि हमारे द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से पूरे प्रदेश में आंदोलन छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए स्कूल समय अवधि के पश्चात 5:00 बजे बाद किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान ना हो लेकिन यदि सरकार ने किया Eअटेंडेंस जैसी शिक्षक की अपमानित करने वाली व्यवस्था वापस नहीं ली तो हम शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करने की रणनीति बनाएंगे और जिससे होने वाले समस्त प्रकार की छाती का संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा | ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, अस्मिता वाडेकर, प्रशंसा तिवारी भारती तिवारी रिचा मिश्रा प्रतिभा श्रीवास्तव शालिनी सोनी दीप्ति दुबे के के श्रीवास्तव आरती सक्सेना, सुषमा सिंह ,सोनी मोहन ,शिक्षा मिश्रा ,संजीदा कुरेशी ,संध्या मैडम ,सरोज शर्मा ताहिर खान आशा श्रीवास्तव शिक्षा सिंह जिला अध्यक्ष द्वारका पटेल जिला कोषाध्यक्ष विजय मेहरा इत्यादि शिक्षक सम्मिलित हुए |