शिवनगर वार्ड 31 में रवासियों द्वारा रोड से पुराने पेवर ब्लाक निकाल कर कहीं और शिफ्ट करने को लेकर आम जनता में रोज
शिवनगर वार्ड 31 में रवासियों द्वारा रोड से पुराने पेवर ब्लाक निकाल कर कहीं और शिफ्ट करने को लेकर आम जनता में रोज
भोपाल वार्ड क्रमांक 31, शिव नगर झुग्गी बस्ती में मेन रोड एवं गलियों में बहुत ही अच्छी कंडीशन के पेबर ब्लाक लगे है जो कुछ साल पहले 16,00,000/- सोल्हा लाख रुपयों से लगाए गए है परन्तु यहाँ से इन ब्लाको को निकालकर सेकेण्ड स्टाप डायमंड प्लाजा के सामने ले जाकर रखे गए यही पर इन पेंवर ब्लाकों को लगाने की योजना ग्रुप चुप तरीके मे चल रही है जबकि डायमंड प्लाजा अभी नगर निगम को हेण्ड ओवर भी नहीं हुआ है इसका अधिपत्र बीडीए के पास है यहां पर वार्ड पार्षद इस घिनोनी हरकत को छिपाने के लिए शिव नगर के लोगों से, बोल रही है कि यहां पेवर ब्लाक को निकालकर गिट्टी का कार्य कराया जाएगा जबकि न तो पेवर ब्लाक निकालने का वर्क आडर है और न ही गिट्टी डालने का आदेश है।
इन पेवर ब्लाको के निकलने के बाद गिट्टी की क्या जरुरत है यह सब भ्रष्टाचार करने का तरीखा दूडा गया है जबकि क्षेत्र के लोग पेदिग ब्लाक को निकालने के लिये मना कर रहे है, गिट्टी का कार्य होने से पानी भरा रहने की दिक्कते रहेगी स्थानीय निवासी एवं उपभोक्ता संरक्षक परिषद के भोपाल जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह ने पार्षद पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि भ्रष्टाचार करने के लिए सैकेण्ड स्टाप डायमंड प्लाजा ले गए है उन्हें वापस लाकर यही पर लगाए जाए। रोड से पेवलिंग ब्लाक निकाले हुये 1 माह हो चुका है, जिसके कारण बस्ती के लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड रहा है एवं कई लोगे गढ्ढे में गिर चुके है
