संविदा संयुक्त संघर्ष मंच एवं भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न 

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ के ठेगड़ी भवन में संविदा संयुक्त संघर्ष मंच के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। संविदा कर्मचारियों की 2023 की संविदा नीति का क्रियान्वयन न होने के कारण चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

संपूर्ण मध्य प्रदेश में किए जाने वाले आंदोलन में 2-3 अगस्त को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बैठक, 18 अगस्त को कलेक्टर को ज्ञापन, 3 सितंबर को सुंदरकांड, 13 से 21 सितंबर तक सांसद/विधायक को ज्ञापन, 6 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन, 8 अक्टूबर भोपाल चलो आंदोलन सहित 14 अक्टूबर को प्रदेश के मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे..

 संयुक्त संघर्ष मंच की प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ते के बराबर वेतन वृद्धि, अर्जित एवं मेडिकल अवकाश का प्रावधान, कंडिका 9. 8 एवं 11.5 का विलोपन, सीधी भर्ती में 50% आरक्षण, 20 लख रुपए का सामूहिक बीमा, रिक्त होने पर शासकीय आवास जैसी प्रमुख मांगों के साथ 27 संगठन शामिल रहेंगे।