सिराली वार्ड क्रमांक 8 में स्वामी विवेकानंद बालक श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा गणपति विसर्जन शोभायात्रा संपन्न भोपाल हेडलाइंस संवाददाता संजय योगी की खबर सिराली। वार्ड क्रमांक 8 स्थित स्वामी विवेकानंद बालक श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा अनंत चौदस के पावन पर्व पर भगवान श्री गणेश जी को आत्मीय भाव से श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर वार्ड के सभी श्रद्धालुओं ने विशेष योगदान प्रदान किया। गणेश विसर्जन शोभायात्रा बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। भजनों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने आनंदपूर्वक बप्पा को विदाई दी। गणपति भजन के पश्चात विधि-विधान से विसर्जन संपन्न हुआ।
Updated on 6 Sep, 2025 11:39 PM IST BY HEADLINES24NEWS.COM


न्यूज़ सोर्स : सिराली वार्ड क्रमांक 8 में स्वामी विवेकानंद बालक श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा गणपति विसर्जन शोभ