सिल्क इंडिया में फेस्टिव और वेडिंग सीज़न के लिए हैंडलूम साड़ियों का भव्य संग्रह

 

भोपाल में देशभर के रेशम बुनकरों की कला का अनोखा संगल 50,000 से अधिक वैराइ‌टी उपलब्ध

 

एग्जीबिशन, महाराणा प्रताप भवन चार इमली में 15 से 22 जुलाई तक आयोजित की जा रही है

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 भोपाल में अगर आप आगामी फेस्टिव सीज़न जैसे रक्षाबंधन और तीज के साथ-साथ आने वाले विवाह समारोहों के लिए पारंपरिक और खूबसूरत साड़ियों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं. तो सिल्क इंडिया प्रदर्शनी आपके लिए एक शानदार और अनुपम अवसर है। हैंडलूम द्वारा निर्मित सिल्क साड़ियों की एक विशाल श्रृंखला को प्रदर्शित कर रही यह एग्जीबिशन, महाराणा प्रताप भवन, अक्षय हॉस्पिटल के पास, चार इमली, भोपाल में मंगलवार 15 जुलाई से शुरू हो गई है। आठ दिवसीय यह भव्य आयोजन 22 जुलाई, 2025 तक चलेगा, जहाँ देश के प्रसिद्ध बुनकर अपनी सदियों पुरानी हैंडलूम की विरासत को आधुनिक डिज़ाइनों के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रदर्शनी में साड़ी लवर्स के लिए साड़ियों की लगभग 50 हजार से अधिक वैरायटी प्रदर्शित की जा रही हैं. जो विविधता और कलात्मकता का एक अद्भुत संगम है। यहाँ सबसे खास बात अधिक कि आप सीधे विभिन्न राज्यों के बुनकरों से हैंडलूम सिल्क साड़ियाँ खरीद सकते हैं. जिससे आपको विश्वसनीय उत्पाद और बुनकरों को सीधा लाभ मिलता है। 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित की जा रही सिल्क इंडिया एग्जीबिशन में देश के विविध स्थानों की लोकप्रिय और मनमोहक साड़ियाँ एवं ड्रेस मटेरियल पेश किए गए हैं। इन साड़ियों में तरह-तरह के डिज़ाइन्स, पैर्टन्स और कलर कॉम्बिनेशन का एक व्यापव खजाना उपलब्ध है, जो हर खास अवसरों और समारोहों के अनुरूप है।अपनी बेमिसाल खूबसूरती के साथ, ये सिल्क साड़ियाँ विवाह समारोहों और पारिवारिक उत्सवों पर पहनने के लिए उपयुक्त हैं।