स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में नेतृत्व को सशक्त बनानाः पीपुल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल में राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का शुभारंभ

सौरभ नाथ की खबर 6263032872

भोपाल बहु-विषयक स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा में नेतृत्व को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आज पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड रिसर्च सेंटर, भोपाल में राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 के शुभारंभ के साथ उठाया गया। यह प्रतिष्ठित दो दिवसीय कार्यक्रम द ट्रेंड नर्सेस' एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएनएआई), मध्य प्रदेश राज्य शाखा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसका विषय 'बहु-विषयक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में नेतृत्व को सशक्त बनाना" है।

 

यह सम्मेलन पीपुल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर सुरेश विजयवर्गीय और प्रो-चांसलर मेघा विजयवर्गीय के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है, जिन के सहयोग और दूरदर्शिता ने इस विशाल शैक्षणिकआयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

उद्घाटन समारोह पीपुल्स यूनिवर्सिटी के विशाल सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों और पेशेवरों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. के. पुनीतालक्ष्मी, प्रिंसिपल, पीपुल्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा सभी अतिथियों, फैकल्टी और प्रतिनिधियों का हार्दिक स्वागत करते हुए की गई।

 

टी एन ए आई, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. एनीकुमार ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भारत में स्वास्थ्य सेवा एवं नर्सिंग शिक्षा के भविष्य को आकार देने में नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समकालीन स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग, नवाचार और नेतृत्व-संचालित रणनीतियों की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।

 

विशिष्ट अतिथि, डॉ. टी. आर. उदय कुमार, सी ई ओ, इम्पेटस हेल्थ केयर स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड, चेन्नई ने कौशल-आधारित प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवा वितरण में बदलाव लाने में इसकी भूमिका पर एक गहन व्याख्यान दिया।

 

डॉ. वंदना खरे, अपर निदेशक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल, ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया और स्वास्थ्य प्रणालियों एवं शिक्षा में सार्वजनिक निजी भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

डॉ. सुनीता लॉरेंस, अध्यक्ष, ट्रेंड नर्सेस' एसोसिएशन ऑफ इंडिया, मध्यप्रदेश राज्य शाखा ने टी एन ए आई की ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डाला और नसों और छात्र कल्याण के प्रति टी एन ए आई की उत्साहजनक कल्याणकारी गतिविधियों को प्रदर्शित किया।

 

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पीपुल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. हरीशराव ने की, जिन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा दोनों क्षेत्रों में छात्रों और पेशेवरों में नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई। संकाय, छात्रों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी के साथ, यह सम्मेलन ज्ञान साझा करने, नेतृत्व विकास और अंतर-पेशेवर सहयोग के लिए एक समृद्ध मंच बनने का वादा करता है।

 

प्रबंधन, प्राचार्य, संकाय सदस्य और छात्र मिलकर इस कार्यक्रम की सफलता सुनिचित करने में सक्रिय है। इनकी योजन, समर्पण और नेतृत्व ने इस आयोजन को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उदेश्य पूर्ण बनाया है।