“विविधा – राखी स्पेशल एडिशन” एक्ज़ीबिशन: महिला उद्यमिता को समर्पित आयोजन 11 से 13 जुलाई तक भोपाल में
“विविधा – राखी स्पेशल एडिशन” एक्ज़ीबिशन: महिला उद्यमिता को समर्पित आयोजन 11 से 13 जुलाई तक भोपाल में
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला उद्यमी संगठन (MAWE) द्वारा 11, 12 एवं 13 जुलाई 2025 को होटल पलाश रेजिडेंसी, भोपाल में “विविधा – राखी स्पेशल एडिशन” नामक एक भव्य एक्ज़ीबिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताएं -एक ही छत के नीचे मिलेगा राखी और तीज से जुड़ा हर सामान
“विविधा” नाम को सार्थक करती बहुआयामी प्रदर्शनी - बच्चों के स्टाइलिश कपड़े, फर्नीचर एवं इंटीरियर डेकोर, होम डेकोर आइटम्स एवं ग्रीन कैमिकल्स, आर्टिज़न फ़ूड प्रोडक्ट्स , हैंडमेड कैंडल्स फैशन रेडीमेड गारमेंट्स और अन्य विविध उत्पाद जैसे डिज़ाइनर साड़ी, सूट , हैंड पेंटेड आइटम ,सभी तरह की ज्वैलरी ,प्रेशियस स्टोन्स के साथ ज्वैलरी ,
देश भर से महिला उद्यमियों की भागीदारी:
इस बार की एक्ज़ीबिशन को और भी खास बनाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से महिला उद्यमी भाग ले रही हैं:
• मीनाक्षी दूबे (वाराणसी): पारंपरिक वीव्स और होम डेकोर
• राखी गुप्ता (वाराणसी): स्कार्फ, रनर और स्टॉल्स
• अर्चना केशरवानी (लखनऊ): लखनऊ की खास हस्तकला
• नीलू लूथरा (दिल्ली): फैशन और स्टाइलिंग की विशेषज्ञ – महिलाओं को ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगी
MAWE की फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. अर्चना भटनागर ने बताया कि,
“हमारा उद्देश्य केवल उत्पादों की बिक्री नहीं, बल्कि महिलाओं को एक सशक्त ब्रांड के रूप में उभारना है। यह एक्ज़ीबिशन महिलाओं को व्यापार, नेटवर्किंग और स्वयं को प्रस्तुत करने का मंच देती है।”
MAWE पिछले 25 वर्षों से महिलाओं को बैंक लोन, बिज़नेस सर्टिफिकेशन, इंटरनेशनल प्रॉपर्टी राइट्स और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
यह आयोजन न केवल खरीदारी के लिए बल्कि रचनात्मकता, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण से जुड़ने का एक अवसर भी है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली एवं अन्य सभी शहरों एवं राज्यो से आए प्रतिभागियों की सहभागिता इसे राष्ट्रीय स्वरूप देती है।
भोपालवासियों और उद्यमिता में रुचि रखने वाले सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस आयोजन का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं।
