*20 जुलाई को छिंदवाड़ा में संघ की 40 वीं वार्षिक महासमिति की बैठक।*

सौरभ नाथ की खबर 6263032872

भोपाल मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ की 40 वीं वार्षिक महासमिति की बैठक 20 जुलाई को छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी बैठक में संघ के समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, संभाग अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित होंगे।बैठक में संघ के सदस्यों की मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा का निर्णय लिया जाएगा आगामी आंदोलन पर निर्णय लिए जाएंगे निष्क्रिय जिला शाखाओ एवं पदाधिकारी पर निर्णय लिया जाएगा संघ विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारी को संघ से निष्कासित करने का निर्णय लिया जाएगा संघ का वार्षिक आय व्यय प्रस्तुत किया जाएगा संघ से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी महासमिति में चर्चा की जाएगी छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष श्री मनोज पांडे एवं प्रांतीय सचिव श्री मोबीन खान द्वारा जानकारी दी गई है कि महासमिति में मुख्य अतिथि के तौर पर छिंदवाड़ा के सांसद माननीय श्री बंटी साहू जी और विशेष अतिथि के रूप में विधायक माननीय सक्सेना जी तथा छिंदवाड़ा महापौर उपस्थित होंगे।

बैठक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री साबिर खान की अध्यक्षता में होगी ।