शासकीय/अर्द्धशासकीय वाहन चालक, यांत्रिक कर्मचारी कल्याण संघ ने ज्ञापन दिया

भोपाल हेडलाइंस शासकीय/अर्द्धशासकीय वाहन चालक, यांत्रिक कर्मचारी कल्याण संघ म.प्र जिला शाखा भोपाल के अंतर्गत संघ की नगर निगम विभागीय समिति के पदाधिकारी द्वारा संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भोपाल संभाग अध्यक्ष मनोज सिंह विभागीय समिति अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में नगर निगम परिवहन अधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न जोनों में कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के संबंध में उन्हें अवगत कराया गया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने का ज्ञापन सोपा गया। संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह द्वारा परिवहन अधिकारी महोदय से निगम के कर्मचारियों द्वारा सर्वेक्षण स्वच्छता अभियान में तन मन से समर्पित होकर निश्चित समय से अधिक समय तक कार्य करने के लिए निगम के कर्मचारियों को ₹10.000 दिया जाए इस संबंध में उनसे चर्चा की गई निगम के परिवहन अधिकारी महोदय द्वारा उक्त संबंध में आयुक्त नगर निगम भोपाल से चर्चा कर समस्त कर्मचारियों को सर्वेक्षण अभियान का ₹10.000 राशि का भुगतान कराया जाने का आश्वासन संघ के पदाधिकारी को दिया गया संघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही नगर नियम के कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में नगर निगम के मुखिया आयात नगर निगम भोपाल को ज्ञापन सपेगा नगर निगम के उपस्थित कर्मचारियों साथियों का मनोज सिंह द्वारा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया