पंचशील मंडल की तिरंगा यात्रा में शामिल रहे सबनानी

*पंचशील मंडल की तिरंगा यात्रा में शामिल रहे सबनानी*
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
20 मई भोपाल - दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पंचशील मंडल ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी पंचशील मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंचशील मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियेश उपाध्याय ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत पत्रकार कॉलोनी से होकर पंचशील नगर नर्मदा भवन सरस्वती शिशु मंदिर पांच नंबर ऋषि नगर चार इमली कोलार तिराहे से होकर चुना भट्टी काली मंदिर पहुंची, चुना भट्टी चौराहे पर भारत माता की आरती की गई, और दीपों से पूरे चौराहे को सजाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश जोशी चंद्रभान आयुष खंडेलवाल विजेंद्र राजपूत नंदू सन्नासे राधेश्याम प्रजापति उमेश यादव राकेश मालवीय के साथ ही लगभग 500 बाईकों कार्यकर्ता रैली में उपस्थित रहे।
राजकुमार बरूआ
मीडिया प्रभारी
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भोपाल