विधायक सबनानी ने किया संस्कार केंद्र का भूमि पूजन

*विधायक सबनानी ने किया संस्कार केंद्र का भूमि पूजन*
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
*हमारे संस्कार ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं*
*श्री भगवानदास सबनानी*
21 मई भोपाल - दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नेहरू नगर वार्ड 29 में 45 लाख की लागत से बनने वाले संस्कार केंद्र का भूमि पूजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने बुधवार को किया। इस अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि हम भारतीय अपने संस्कारों के कारण ही दुनिया में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं, हमारे संस्कार और आचरण ही हमें समाज में अलग पहचान दिलाते हैं, बचपन से ही हमारे बड़े और बुजुर्ग हम संस्कारी बने इसके लिए विशेष देखभाल करते हैं। संस्कार केंद्रों के माध्यम से लोगों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है,और वहां समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने में सहायक होता है, समाज को अपना समय और सहयोग देने की भावना भी आती हैं, हम सब भारतीय हमारी धार्मिक आस्था संस्कारों और अपने खान-पान के लिए दुनिया भर में अलग पहचान रखते हैं, वसुधैव कुटुंबकम की भावना भी हमने विश्व को दी हैं। कार्यक्रम में माता शबरी मंडल के अध्यक्ष हेमंत बडगैया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामू गजभिए पूर्व पार्षद लक्ष्मी गोरेवर वरिष्ठ भाजपा नेता लीलेद्र मारण आशुतोष तिवारी सत्येंद्र नेगी राजेंद्र राठौड़ पंकज त्रिपाठी पुष्पराज सिंह लक्ष्मी रुपेश शर्मा कुंजी लाल यादव वीरेंद्र साहू रेखा औरैया सुषमा मिश्रा संतोष आशीष पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
राजकुमार बरूआ
मीडिया प्रभारी
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा भोपाल