*सर्व मांग्लयम समूह ने किया प्रथम नागरिक भोपाल महापौर मालती राय जी का जन्मदिन पर अभिनंदन*

सौरभ नाथ की खबर 9039502565

भोपाल हेडलाइन सर्व मांग्लयम समूह ने मीनाल सोशल ग्रुप के साथ भोपाल की प्रथम महिला नागरिक महापौर श्रीमती मालती राय जी का अभिनंदन नए निवास पर किया गया। समूह के संस्थापक रमाकांत शुक्ला ने बताया सर्व मांग्लयम समूह की स्वच्छता पर्यावरण और अन्य सामाजिक गतिविधियों में आदरणीय महापौर जी का भरपूर सहयोग मिलता है और सर्व मांगल्यम ग्रुप भी निगम की जनहित कार्य नीतियों में उनके सहयोग के लिए तत्पर है। अभिनंदन समारोह में रमाकांत शुक्ला अशोक कटारे, घनश्याम भकोरिया और रामनिवास सहित ग्रुप के लोग शामिल हुए।