*दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मंडलों से निकाली गई तिरंगा यात्राएं*

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल - ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के टैगोर मंडल तात्या टोपे मंडल करुणाधाम मंडल द्वारा गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी सम्मिलित हुए। विधायक सबनानी ने एक बालिका जो भारत माता के रूप में थी उसका माला पहनकर सम्मान किया और बाईक पर हाथों में तिरंगा लिए बैठ,भारत माता की जय घोष करते हुए यात्रा के साथ चले, बाईकों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, जय हिंद, जय हिंद की सेना वंदे-मातरम् के उदघोष से पूरे क्षेत्र का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। टैगोर मंडल के अध्यक्ष पारस नरवरिया ने बताया कि यात्रा का प्रारंभ पॉलिटेक्निक चौराहे से भारत भवन एमएलबी कॉलेज केएन प्रधान चौराहा होटल पलाश से होते हुए भारत माता चौराहे पर यात्रा का समापन हुआ,चौराहे पर स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद की सेना के उद्घोष से पूरा आसमान गूंजायमान हो गया।

करुणाधाम मंडल के अध्यक्ष मुकेश देहाडे ने बताया कि यात्रा का प्रारंभ नया बसेरा से नेहरू नगर चौराहा पाताल भैरवी कोटरा मार्केट सुदामा नगर अंबेडकर नगर से गीतांजलि चौराहे पर यात्रा का समापन हुआ, गीतांजलि चौराहे पर स्थित अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद की सेना का उद्घोष किया गया। 

तात्या टोपे मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल ने बताया कि यात्रा का प्रारंभ भारत माता चौराहे से जवाहर चौक रंग महल रोशनपुरा बिरला मंदिर तुलसी नगर सेकंड स्टाफ से होते हुए भारत माता ग्राउंड वार्ड 31 में भारत माता की आरती की गई, और पूरा क्षेत्र भारत माता की जय जय हिंद की सेना के जय घोष से गूंज उठा।