भोपाल हैडलाइन 

सिराली संवाददाता जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 

 

भाजपा द्वारा हरदा में 'प्रोफेशनल समिट' का आयोजन पीएम मोदी के 11 साल बेमिसाल-डीडी उईके भाजपा देश भर में कर रही विभिन्न कार्यक्रम-कमल पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास,पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल रहे मौजूद

 

हरदा//भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय "कमल कुंज", हरदा में एक भव्य "प्रोफेशनल समिट" का आयोजन किया गया।

जिसमे केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा और पूर्व टिमरनी विधायक संजय शाह द्वारा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में, गणमान्य अतिथियों ने भारत के अमृतकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की।

इस 'प्रोफेशनल मीट' में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर, स्टार्ट-अप उद्यमी, खिलाड़ी, व्यापारी, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले एन.जी.ओ. कार्यकर्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति और समाज के अन्य प्रमुख वर्ग के लोग आमंत्रित किए गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।