नाथ समाज की वर्षों पुरानी मांग पर फिर उठा स्वर फ्लाईओवर ब्रिज या मेट्रो स्टेशन — एक को लेकर हो निर्णायक पहल की दरकार लेखराज जोगी ने बाबा बालक नाथ से की चर्चा
भोपाल हैडलाइन 
नाथ समाज की वर्षों पुरानी मांग पर फिर उठा स्वर फ्लाईओवर ब्रिज या मेट्रो स्टेशन — एक को लेकर हो निर्णायक पहल की दरकार
लेखराज जोगी ने बाबा बालक नाथ से की चर्चा
इंदौर/नाथ समाज की वर्षों पुरानी मांग अब फिर से जोर पकड़ती दिख रही है। समाज के हित में एक आवश्यक अधोसंरचना—फ्लाईओवर ब्रिज या मेट्रो स्टेशन—को लेकर लंबे समय से आवाज उठ रही है। इसी कड़ी में अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी ने नाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक बाबा बालक नाथ जी से विशेष चर्चा की।
लेखराज जोगी ने कहा कि नाथ समाज की सुविधा, सम्मान और यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण या मेट्रो स्टेशन की सुविधा बेहद आवश्यक है। वर्षों से चली आ रही इस मांग पर अब ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यह मांग केवल यातायात सुविधा की नहीं बल्कि नाथ समाज की सामाजिक गरिमा और पहचान से भी जुड़ी हुई है। जिस समाज की जड़ें योग के जनक शिवावतारी संत शिरोमणि गुरु गोरखनाथ जी तक जाती हैं, उस समाज को ऐसी अधोसंरचनात्मक सौगात मिलना स्वाभाविक और न्यायोचित है।
नाथ समाज लंबे समय से एक पहचान और सम्मान के प्रतीक के रूप में फ्लाईओवर ब्रिज अथवा मेट्रो स्टेशन के नामकरण की मांग करता रहा है, जिसे अब बाबा बालक नाथ जी तक पहुंचाया गया है।
बाबा बालक नाथ जी ने आश्वस्त किया कि वे इस मांग को उचित मंच पर प्रस्तुत करेंगे और नाथ समाज के हित में यथासंभव प्रयास करेंगे।
