तीर्थ यात्रियों का बेरछा नगर में हुआ भव्य स्वागत

 

*भोपाल हेडलाइंस* 

*संतोष योगी की खबर 9993268143*

बेरछा।ग्राम काजलाश से रवाना हुए तीर्थ यात्री रामदेवरा, खाटू श्याम, पशुपतिनाथ, माँ बगलामुखी, उज्जैन सहित विभिन्न तीर्थधामों की पावन यात्रा पर पहुंचे। यात्रा से लौटने पर बेरछा नगर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

 

ऑटो पार्ट्स व्यवसायी मनोहर योगी ने सभी तीर्थ यात्रियों का तिलक लगाकर, श्रीफल, साफा एवं बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, विकास नाथ, अभिषेक एवं आदर्श योगी ने भी तीर्थ यात्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।