पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली की बागडोर अब शिवराम कुशवाह के हाथों में

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर

 

सिराली।

शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र की सभी शासकीय स्कूलों में पालक-शिक्षक संघ का गठन किया गया। इसी क्रम में पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली में भी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिवराम कुशवाह को निर्वाचित किया गया, वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनीता मल्हारे को चुना गया। सचिव प्रभारी का दायित्व प्रधान पाठक शशिकला कनौजिया को सौंपा गया। अब विद्यालय की बागडोर शिवराम कुशवाह के हाथों में होगी तथा शाला का संपूर्ण संचालन पालक-शिक्षक संघ समिति के मार्गदर्शन में किया जाएगा। समिति का कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा।

स्कूल की ओर से वार्ड 2 पार्षद सुधा जितेंद्र मालवीय को मनोनीत किया गया, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष अनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल द्वारा वार्ड 12 पार्षद रेखा नारायण बांके को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कुल मिलाकर समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 14 सदस्य मनोनीत किए गए।

निर्वाचन प्रक्रिया वरिष्ठ शिक्षिका सईदा बी एवं शगुफ्ता अंजुम खान की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। चुनाव प्रभारी जन शिक्षक रामनारायण मालवीय रहे। जानकारी शिक्षक प्रमोद मालवीय द्वारा दी गई।