पाइपलाइन व नाली निर्माण अधूरा, सीमेंटेड सड़कें भी टूटी

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

सिराली।सिराली क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदारों की मनमानी और लापरवाही के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली और पाइपलाइन बिछाने के लिए जगह-जगह सड़कें खोदी गईं, लेकिन उन्हें समय पर दुरुस्त नहीं किया गया। ठेकेदारों ने सिर्फ मिट्टी डालकर गड्ढों को ढकने का काम किया, जिसके चलते राहगीर और वाहन चालक आए दिन फंस रहे हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

 

सीमेंटेड सड़कों को खोदने के बाद भी उन्हें सही तरह से बनाया नहीं गया, वहीं कच्ची सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा हो गया है। इस लापरवाही से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधिकारी भी इस समस्या को लेकर उदासीन बने हुए हैं, जिससे ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं।