भाकिसं ने बलराम जयंती मनाकर,किसान हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

हरदा - भारतीय किसान संघ तहसील हरदा द्वारा स्थानीय बलराम चौक में बलराम जयंती मना कर किसान हितों की रक्षा का संकल्प लिया।किसान संघ की जिला इकाई ने बलराम चौक पर स्तिथि भगवान बलराम के हलधर का पूजन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बलराम के गुणों की चर्चा की संभागीय सदस्य रामकृष्ण मुकाती ने कहा कि भगवान बलराम कृषि आराध्य देवता हैं और किसानों के आदर्श है।भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा में हुई थी इस दिन देश के 650 जनप्रतिनिधियों की प्रतिनिधि सभा में भारतीय किसान संघ की रीति नीति व कार्य पद्धति के आयाम तय करने के बाद उसके सतत क्रियान्वयन हेतु ध्येय वाक्य,ध्वज,नारे,प्रेरणा स्त्रोत व्यक्तित्व को कुल देवता के रूप में स्वीकार करने पर गहरी चर्चा हुई।जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बतया की संगठन की रीति नीति में खेती करो और खेती ही करो का ध्येय वाक्य के साथ संगठन का राष्ट्रवादी एवं गैरराजनीतिक स्वरूप को दर्शाने हेतु कुल देवता के रूप में एक व्यक्तित्व का चुनाव करना था जिससे लिए सर्वसम्मति से भगवान बलराम को कुल देवता के रूप में अंगीकार किया था तब से लेकर आज तक भारतीय किसान संघ नियमित रूप से भगवान बलराम की आराधना करते आया है और हर साल जयंती मनाकर किसानों हितों की रक्षा के लिए संकल्प लेता है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि बलराम जयंती मनाने के साथ सभी तहसील एवं ग्राम इकाई स्तरीय भगवान बलराम की जयंती मनाई जाएगी जिसमें सैकड़ो कृषक एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बलराम जयंती मनाने के दौरान तहसील अध्यक्ष अरुण पटवारे,मंत्री विनय यादव, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा,प्रदेश मंत्री योगेंद्र भांभू, हरिशंकर सारण,राजेंद्र बांके, ब्रजमोहन राठौर मीडिया प्रभारी दीनबंधु गौर,जिला सहमंत्री बालकदास छापरे,ब्रजकिशोर छापरे,कैलाश जलावड़ा उपस्थित थे।