ओबीसी को 27 प्रतिशत की भीख नहीं 52 प्रतिशत आरक्षण चाहिए ,दामोदर यादव

सर्वदलीय बैठक में आज़ाद समाज पार्टी को न बुलाना निंदनीय भिंड विधायक पर कार्यवाही हो, कलेक्टर को भी हटाया जाये एएसपी दामोदर यादव

 

भोपाल हडलाइंस

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल/ सत्ताधारी भाजपा हो या मुख्य विपक्षी दल काँग्रेस, दोनों ही ओबीसी आरक्षण पर 27 प्रतिशत का राग अलाप रहे हैं। 30 जुलाई को डीपीएसएस द्वारा किए गए विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हमने माँग रखी थी कि ओबीसी को 27 प्रतिशत की भीख नहीं 52 प्रतिशत आरक्षण चाहिए। 28 अगस्त को सीएम मोहन यादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाई लेकिन उसमें आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) को सम्मिलित न करना बेहद निंदनीय है। हमारी पार्टी की गैर मौजूदगी के कारण ही बैठक में ओबीसी को सिर्फ 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर ही चर्चा हुई। अगर हमारा प्रतिनिधित्व बैठक में होता तो बात 52 प्रतिशत की होती। हमारी लड़ाई है कि हम हर हाल में 52 प्रतिशत आरक्षण लेके रहेंगे। भाजपा और काँग्रेस को पिछड़ों के नाम पर गंदी राजनीति बंद कर देना चाहिये और अगर ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया तो हम सीएम हाउस के घेराव के रूप में फिरसे आंदोलन करेंगे। उक्त बात दलित पिछडा समाज संगठन डीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में कही। यादव ने कहा कि भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने जिस प्रकार भिंड कलेक्टर के बंगले पर जाकर हमले का प्रयास किया, वह आचरण एक राजनेता का नहीं बल्कि गुंडे जैसा है। विधायक पर फिर हो, साथ ही बेहद विवादित कलेक्टर सजीव श्रीवास्तव को भी तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। पिछले माह जब मैंने किसानों की समस्याओं को लेकर भिंड में धरना दिया था तब इसी कलेक्टर ने मेरे और आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र विद्रोही सहित कुछ नेताओं पर प्रकरण दर्ज कराया था आज सत्ताधारी नेता से खुलेआम गाली-गलोच कर रहे हैं तो कोई पुलिस कम्पलेन क्यों नहीं की गई, क्या प्रदेश में अलग अलग दलों के लिए अलग अलग कानून लागू है? यादव ने कहा इस वक्त देश में नेताओं और बाबाओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और खुद को श्रेष्ठ बताने का दौर चल रहा है। रामभद्राचार्य जहाँ प्रेमानंद जैसे अच्छे संत को अज्ञानी बता रहे हैं वहीं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं। मैं काँग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग विभाग का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूँ। सरकार गिरने का कारण सिर्फ दिग्विजय सिंह का स्वार्थ और कमलनाथ का दवाब में रहना था। अब जब दोनों को अपने पुत्रों का भविष्य खतरे में दिख रहा है तो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।इस अवसर पर श्री कमल सिंह कुशवाह प्रदेश महासचिव संगठन, श्री अमित बनसोड प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता धावरे प्रदेश महासचिव, श्री राजकुमार प्रजापति प्रदेश महासचिव, श्री सौरभ यादव प्रदेश महासचिव, श्री संजीव खेरवार संगागीय अध्यक्ष भोपाल, श्री जितेंद्र अहिरवार युवा जिला अध्यक्ष भोपाल भी मौजूद रहे।