प्रतिवर्ष अनुसार ही इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी शिक्षक सम्मान दिवस
प्रतिवर्ष अनुसार ही इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी शिक्षक सम्मान दिवस
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
हरदा/प्रतिवर्ष अनुसार ही इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी शिक्षक सम्मान दिवस मनाने जा रहे हैं। इसी के साथ जिलास्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान के चतुर्थ वर्ष के आयोजन में छात्र-छात्राओं को शिक्षा सहयोग राशि भी वितरित की जाना है। जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि संगठन के शिक्षा प्रकोष्ठ
द्वारा विप्र छात्रों के लिए शिक्षा क्षेत्र आर्थिक रूप से परेशानी दूर करने के लिए पालको से आवेदन बुलाये गये थे । जिसके आधार पर प्रकोष्ठ द्वारा सहयता राशि उपलब्ध करवायी जा रही है। समाज मे संगठन की इस पहल को अति सराहनीय माना जा रहा है । संगठन की महिला संगठन की प्रभारी ज्योति दुबे ने बताया की ब्राह्मण समाज फिजूल खर्ची बाले आयोजनों से परहेज करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है । आयोजन 31 अगस्त
दिन - रविवार को दोपहर 4:00 बजे सनरेज स्कूल प्रांगण, बायपास रोड मे आयोजित किया जायेगा । संगठन के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है
