मधुर वेलफेयर सोसाइटी ने तीज पर आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
मधुर वेलफेयर सोसाइटी ने तीज पर आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल।
मधुर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 29 अगस्त 2025 को गांधी भवन में तीज पर्व के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समिति की अध्यक्ष सोनिया यादव एवं रमन यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में 70 से 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें सभी महिलाओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की।
तीज के पारंपरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए समिति के अध्यक्ष रमन यादव द्वारा सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित की गई, जिसमें कुमकुम, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, बिछिया आदि शामिल रहे।मधुर वेलफेयर सोसाइटी हर वर्ष की तरह इस बार भी तीज के पर्व पर महिलाओं को एकजुट कर सामूहिक उत्सव का आयोजन कर रही है। समिति का उद्देश्य समाज में पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखना और महिलाओं में आपसी एकता को बढ़ावा देना है।
